घटना के बाद मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बांदा स्टेशन के पास में आउटर सिग्नल पर रेल पटरी किनारे शनिवार को युवक-युवती का क्षत विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवती की शिनाख्त रामकली पाल (19) और युवक की सुरेंद्र (20) के रूप में हुई है।
दोनों शहर मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर मवई गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसाा मृतक प्रेमी-प्रेमिका बताए गए हैं। शुक्रवार दोपहर 3 बजे से दोनों लापता थे। मृतका रामकली की शादी 2 माह पूर्व अलीपुर (कबरई, महोबा) में हुई थी।
रक्षाबंधन पर वह अपने मायके आयी थी। रामकली के घर जब उसकी मौत की सूचना पहुंची तो कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।