फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghatampur: इंटर के छात्र ने इंस्टाग्राम पर रील बनाई, फिर फंदा लगाया, लिखा- बाय फॉर एवर...ख्याल रखना हमेशा...

Tue, 18 Apr 2023 10:54 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर

सार

यूपी के घाटमपुर में इंटर के छात्र की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटमपुर में शिवपुरी पश्चिमी मोहल्ले में इंटर के छात्र ने सोमवार को घर के अंदर पहले गले में फंदा डालकर इंस्टाग्राम पर रील बनाई। रील को अपने अकाउंट पर पोस्ट किया और फिर फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। परिजन उसे खोजते हुए कमरे में पहुंचे तो शव फंदे से लटकता देख चीख पुकार मच गई। पुलिस ने छात्र के मोबाइल को कब्जे में लिया है। शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन


मोहल्ले में रहने वाले ठेकेदार रामलखन उर्फ छोटे ठाकुर का छोटा बेटा आर्यन (17) इंटर का छात्र था। परिजन सुबह से आर्यन को खोज रहे थे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। दोपहर बाद घर की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में जाकर देखा तो पंखे के कुंडे से बंधी रस्सी के सहारे उसका शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव के पास से आर्यन का मोबाइल मिला।

Trending Videos

इस बीच आर्यन के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। रील में आर्यन एक कुर्सी पर खड़ा और अपने गले में फंदा डाले नजर आ रहा है। इस रील में बैक ग्राउंड गाना हाय अंदर अंदर से टूटा मैं...बज रहा है। वहीं, दो संदेश लिखे हैं, जिसमें से पहले संदेश में किसी के खुश रहने की दुआ मांगी है...। वहीं, दूसरे संदेश में लिखा है गुड बाय जान...सफर पता नहीं ये कौन सा है अब मेरी जिंदगी में...।
विज्ञापन

इन संदेशों को देखकर पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग को लेकर आर्यन डिप्रेशन में था, जिसके चलते उसने खुदकुशी कर ली। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें