फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghatampur: पेड़ से चढ़कर घर में कूदा होमगार्ड, किशोरी से किया दुष्कर्म

Tue, 30 Apr 2024 12:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर

सार

यूपी के घाटमपुर में पेड़ से चढ़कर घर में घुसे होमगार्ड ने किशोरी से दरिंदगी की। शोर मचाने पर भागते समय पेड़ से गिरा तो पड़ोसियों ने पीटकर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटमपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात पेड़ से चढ़कर घर में घुसे होमगार्ड ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर भागते समय पेड़ से गिरकर घायल हो गया। इस पर पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया और पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। किशोरी के पिता भी होमगार्ड हैं और ड्यूटी पर गए थे। मां और भाई शादी में एक रिश्तेदार के यहां गए थे। किशोरी घर में अकेली थी।
विज्ञापन


पुलिस ने होमगार्ड खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साढ़ थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि 12वीं में पढ़ने वाली बेटी रविवार रात घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी होमगार्ड बृजमोहन यादव (35) पेड़ से चढ़कर दीवार फांदकर घर में कूद गया। बेटी के शोर मचाते ही मुंह दबा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी होमगार्ड विवाहित और दो बच्चों का बाप भी है।
विज्ञापन

बेटी के शोर मचाने पर आरोपी होमगार्ड फिर से उसी रास्ते से भागने लगा और गिर गया। इस पर पड़ोसियों ने उसे पकड़ लिया। एसीपी घाटमपुर रंजीत सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर बृजमोहन यादव के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें