फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghatampur: छत पर सो रही युवती को बगीचे में ले जाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 02 Oct 2024 07:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Ghatampur News: युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लगभग 19 वर्षीय युवती को रविवार की रात छत पर सोते समय गांव के पांच लोग उठा ले गए। एक बगीचे में सामूहिक दुष्कर्म के बाद बेहोशी की हालत में गांव के मकान के कंडे भरे कमरे में छोड़कर चले गए। मंगलवार की शाम बेहोशी का हालत में मिली युवती को पुलिस ने भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया। होश में आने पर पूछताछ में पुलिस को आपबीती बताई।
विज्ञापन



युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। युवती रविवार की रात छत पर सोते समय लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की शाम गांव के एक मकान के कंडे भरे कमरे में वह बेहोशी की हालत में मिली। पिता की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह ने बताया कि युवती को तत्काल भीतरगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया। होश में आने पर युवती ने सामूहिक दुष्कर्म की बात बताई। पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात वह अपनी मां के साथ छत पर सो रही थी। तभी गांव के दो युवक सूरज साहू (18) और मैकू कोरी (24) ने छत पर आकर उसका मुंह दबा दिया और नीचे लटका कर वहां खड़े तीन अन्य युवकों को पकड़ा दिया। इसके बाद बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म किया। अन्य तीन युवकों को वह पहचान नहीं सकी है।
 
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दो नामजद आरोपी सूरज साहू व मैकू कोरी व तीन अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़ित युवती का अल्ट्रासाउंड व एक्सरे कराया गया है। गुरुवार को अन्य चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें