फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghatampur: खेत में किसान का रक्तरंजित शव मिला, गमछे से कसा हुआ था गला, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 18 Oct 2022 01:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर

सार

कानपुर के घाटमपुर में किसान की हत्या का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
मौके पर जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के देवली गांव के बाहर बाजरे के खेत में किसान का रक्त रंजित शव पड़ा मिला। किसान का गला गमछे से कसा हुआ था। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। 

विज्ञापन


देवली गांव निवासी 45 वर्षीय किसान जगरूप सिंह यादव के परिवार में पत्नी गायत्री, बेटा अनिल और बेटी रिचा हैं। पत्नी गायत्री ने बताया कि जगरूप सोमवार दोपहर अपनी मौसी के घर जाने को कहकर घर से निकला था। मंगलवार सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों को देवली और लक्ष्मणखेड़ा गांव के बीच स्थित बाजरे के खेत में रक्तरंजित शव पड़ा मिला।

शव की पहचान जगरूप के रूप में हुई। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि किसान का गला गमछे से कसा हुआ था। जिसके चलते गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। टीम को शव के पास से टूटा चश्मा मिला है। अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें