तस्वीराें में देखिए, बापू अाैर लाल बहादुर शास्त्री की जयंती का उल्लास
Sun, 02 Oct 2016 10:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
तिलकहाल में महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण करते पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि जिस तरह सेना आंतकवाद फैलाने वालों को सबक सिखा रही है, उसी तरह देश के अंदर जातिगत और धार्मिक तनाव पैदा करने वालों को सबक सिखाया जाएगा। जवानों का मनोबल ऊंचा रखने के लिए देश में अमन-चैन कायम रखना जरूरी है। तिलकहाल में कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
बापू के दिखाये मार्ग पर चलने की अपील
2 of 4
विकासभवन सभागार में मनाया गया गांधी जयंती समारोह
- फोटो : अमर उजाला
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री दोनों ही सभी वर्गों और जातियों के शांति से रहने के पक्षधर थे। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि सफाई पर गांधी जी की सोच को आज पूरा देश अपना रहा है। एडीएम एलए समीर वर्मा ने कहा कि गांधी जी अपना शौचालय तक खुद साफ करते थे। लाल बहादुर शास्त्री ने अभावों को अपनी ताकत बनाया। कार्यक्रम में कलक्ट्रेट के अन्य अफसर और कर्मचारी मौजूद रहे। उधर विकासभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों से बापू के दिखाये मार्ग पर चलने की अपील की गई।
विज्ञापन
शास्त्री जी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
3 of 4
रतनलाल नगर स्थित शास्त्री चौक चौराहे पर साफ-सफाई कर शास्त्री जी की प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण
- फोटो : अमर उजाला
रतनलाल नगर स्थित शास्त्री चौक चौराहे पर लगी लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा की साफ-सफाई के बाद माल्यार्पण किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों ने शास्त्री जी के जीवनी पढ़ी और उनके सिद्धांतों पर अमल करने का संकल्प लिया।