उरई। भाकियू की मासिक पंचायत गल्ला मंडी सभागार में कृष्ण स्वरुप में हुई। राष्ट्रीय महासचिव राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि बारिश बारिश से जिले में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। बीमा कंपनी से सर्वे कराकर किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाई जाए। साथ ही जिले को दैवी आपदायुक्त घोषित किया जाए।
जिलाध्यक्ष डॉ. द्विजेंद्र सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की व्यवस्था चरमरा गई है। कहीं पोल टूटे है तो कहीं तार झूल रहे हैं। आपूर्ति न के बराबर हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रोें में कम से कम 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिले के अन्ना गोवंश समस्या बने हुए हैं। इसके निजात दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए।
ब्रजेश राजपूत ने रबी की फसल के लिए खाद बीज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान रामकुमार, भुवन राजपूत, चतुर सिंह पटेल, ओमसिंह, जितेंद्र, जयराम कुशवाहा, जगदेव सिंह, देवेंद्र विदुआ, गोविंद सिंह, सौरभ, इंद्रजीत आदि मौजूद रहे।