फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रजा-मल्टी सुपर स्पेशियलटी पीजीआई की ओपीडी के लिए घर बैठ कराएं रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हैलट के मल्टी सुपर स्पेशियलिटी पीजीआई की स्थापना का एक साल शुक्रवार से पूरा हो जाएगा। स्थापना दिवस पर रोगियों के लिए और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। ओपीडी में दिखाने के लिए रोगी घर बैठे पर्चा बनवाने के साथ मिले तय समय पर बिना लाइन लगाए विशेषज्ञ से स्वास्थ्य परीक्षण करा सकेंगे। इसके लिए महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा किंजल सिंह पीजीआई कानपुर डॉट कॉम वेबसाइट लॉन्च करेंगी। वह पीजीआई के 11 विभागों का निरीक्षण भी करेंगी।
विज्ञापन

स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने पीजीआई के विभिन्न विभागों की संकाय सदस्यों के साथ बैठक की। इसके साथ इंस्टीट्यूट के विभागों का निरीक्षण भी किया। पीजीआई के प्रभारी व न्यूरो साइंसेस प्रमुख डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि एक साल में कानपुर के अस्पतालों में हॉस्पिटल की फाइव स्टार रेटिंग रही है। सभी विभाग पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। इंडोक्रोनोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ के लिए लोकसेवा आयोग अधियाचन गया है, तब तक मेडिसिन के विशेषज्ञ रोगियों को देख रहे हैं। नए साल में सुपर स्पेशियलिटी की चिकित्सीय सुविधाएं और बढ़ेंगी। पीजीआई में इलाज के लिए कानपुर मंडल के अलावा 18 जनपदों के रोगी आते हैं। इसके साथ ही इंस्टीट्यूट को पेपरलैस बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। ई-हॉस्पिटल की सेवाएं जल्दी ही शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन


मल्टी सुपर स्पेशियलिटी के 11 विभाग व विशेषताएं
गैस्ट्रो मेडिसिन - तीन विशेषज्ञ : इंडोस्कोपी से पित्त की पथरी, कैंसर और पैंक्रियाज की बीमारियों का इलाज
न्यूरो सर्जरी - नौ विशेषज्ञ : हर प्रकार के मस्तिष्क ट्यूमर का विशिष्ट इलाज, लेजर नाइफ से सर्जरी
न्यूरोलॉजी - नौ विशेषज्ञ : विशेष स्ट्रोक यूनिट है और इलेक्ट्रो डायस्नोटिक्स लैब में न्यूरो की जांच होती है।
न्यूरो एनेस्थीसिया - दो विशेषज्ञ : न्यूरो रोगियों को एनेस्थीसिया देने वाले विशिष्ट विशेषज्ञ हैं।
एनेस्थीसिया - चार विशेषज्ञ : यूरो सर्जरी, क्रिटिकल केयर में एनेस्थीसिया देने वाले अलग विशेषज्ञ हैं।
न्यूरो रेडियोलॉजी - चार विशेषज्ञ : सिर्फ न्यूरो की ही विशेषज्ञ जांच की जाती है।
यूरोलॉजी - तीन विशेषज्ञ : मूत्र तंत्र की गांठों, ट्यूमर आदि की विशिष्ट इंडोस्कोपिक सर्जरी की जाती है
नेफ्रोलॉजी - तीन विशेषज्ञ : गुर्दा रोगियों के विशिष्ट इलाज के साथ ही यहां किडनी ट्रांसप्लांट यूनिट बन रही है।
पेन मेडिसिन - तीन विशेषज्ञ : ब्लॉक लगाकर दर्द के रोगियों का इलाज, कैंसर रोगियों को दर्द से राहत मिलती है।
पीएमआर - तीन विशेषज्ञ : बीमारी से ठीक हो चुके रोगियों का पुनर्वास किया जाता, बीमारी के बाद की दिक्कतें दूर की जाती हैं

इंडोक्रोनोलॉजी : अभी इंडोक्रोनोलॉजिस्ट तैनात नहीं हैं, मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ रोगियों का इलाज कर रहे हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें