फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा क्षेत्र की बदलेगी तस्वीर: जॉर्जिना मैकरॉबर्ट हॉस्पिटल का होगा कायाकल्प, मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

Thu, 12 May 2022 08:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

जॉर्जिना मैकरॉबर्ट हॉस्पिटल में मरीजों को सुपर स्पेशियलिटी सेवा मिलने लगेंगी। साथ ही, कैंसर की उच्च स्तरीय चिकित्सा मिलेगी,  जिससे मेडिकल टूरिज्म के अवसर बढ़ेंगे। इसके अलावा, आठ नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग भी बनेंगे।
विज्ञापन
जॉर्जिना मैकरॉबर्ट हॉस्पिटल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के जॉर्जिना मैकरॉबर्ट हॉस्पिटल के कायाकल्प से रोगियों को उच्चस्तरीय सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सीय सुविधाएं अपने शहर में मिलेंगी। साथ ही मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज का हिस्सा बने इस अस्पताल में अब कॉस्मेटिक्स, रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी की सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सीय सुविधाएं होंगी। इससे हादसों में घायल होने वालों के कटे-फटे अंग ही सिर्फ नहीं जुड़ेंगे, बल्कि पूरा चेहरा ही बदल दिया जाएगा। 

विज्ञापन

नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉर्पोरेशन  (एनबीसीसी) ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को पॉवर प्वाइंट प्रोजेक्ट सौंप दिया है। यहां विभागों का खाका भी तैयार कर लिया गया। इस मल्टी सुपर स्पेशियलिटी विंग में कैंसर की उच्च स्तरीय सुविधाएं होंगी, जिससे रोगियों को लखनऊ, मुंबई जाने की जरूरत ही नहीं रहेगी।
खास बात यह भी है कि यहां पर नया न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग भी खुल रहा है। इसमें गुर्दे की अब तक की सबसे सटीक न्यूक्लियर मेडिसिन जांच भी हो जाएगी। यह जांच अभी एसजीपीजीआई के न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में होती है। फर्क यह रहेगा कि रोगियों को सस्ती जांच अपने ही शहर में मिलेगी। 

विज्ञापन

कैंसर के क्षेत्र में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और मेडिसिन ऑन्कोलॉजी दोनों विभाग बनेंगे। इससे कैंसर की संपूर्ण चिकित्सा मिलेगी। इसके लिए रोगी को मुंबई, दिल्ली और लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा रियूमेटोलॉजी, इम्युनोलॉजी, हेमेटोलॉजी, वेनेरोलॉजी एंड वायरोलॉजी के विभाग रहेंगे। इन विभागों में उन रोगों की जांच और इलाज होगा, जिनका इलाज अभी तक ढंग से नहीं हो पाता था। 

लगातार वायरसों के नए-नए वैरिएंट के इलाज में आसानी हो जाएगी और इनकी सटीक जांचें भी होंगी। इसके साथ ही वृद्धावस्था के रोगों से निपटने के लिए जीरियाट्रिक्स विभाग भी होगा। मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के मद्देनजर अस्पताल में गेस्ट हाउस भी बनाया जा रहा है। इससे बाहर से आने वाले रोगियों के ठहरने की सुविधा रहेगी। आवासीय परिसर के अलावा ब्लड बैंक, शव गृह भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

एनबीबीसी ने पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन दे दिया है। जॉर्जिना मैकरॉबर्ट हॉस्पिटल का केंद्रीय और प्रदेश की टीमें भी निरीक्षण कर चुकी हैं। शहर में सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं बढ़ने जा रही हैं। यहां 12 जिलों के लोग इलाज के लिए आते हैं। लेकिन अब मेडिकल टूरिज्म के भी अवसर बढ़ेंगे। सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का शहर हब बनेगा।  -डॉ. संजय काला, प्राचार्य जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें