फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जेन-जी से मिला सबक, अब जेन-अल्फा को संस्कार पढ़ाएगा संघ; 300 स्कूलों में चलेगा 'युवा संवाद'

Mon, 24 Aug 2026 12:11 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: जंतर-मंतर पर जेन-जी के आंदोलन और इसके बाद स्कूली छात्रों के प्रदर्शनों को देखते हुए अब जेन-अल्फा से संवाद बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। संघ के आदेश पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की टीमें कानपुर के 300 स्कूलों में जाकर युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगी।
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर जमावड़ा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक से 10 अक्तूबर तक चलने वाले इस अभियान में छात्रों की सोच, चुनौतियों और सामाजिक मुद्दों को समझने पर जोर रहेगा। कार्यक्रम के दौरान यूपी बोर्ड, सीबीएसई और सीआईएससीई से जुड़े स्कूलों में छात्रों से संवाद किया जाएगा।

विज्ञापन

उनकी जिज्ञासाओं, मानसिक स्थिति, कॅरिअर, सोशल मीडिया के प्रभाव, राष्ट्रीय विषयों और सामाजिक जिम्मेदारियों जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। विद्यार्थियों की काउंसलिंग भी की जाएगी। एबीवीपी के कानपुर प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय ने बताया कि युवाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सही दिशा दिखाना कार्यक्रम का उद्देश्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संवाद के जरिए यह समझने का प्रयास किया जाएगा कि जेन-अल्फा के मन में क्या चल रहा है और कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे छोटी-छोटी बातों पर उग्र क्यों हो रहे हैं। कार्यक्रम के जरिए छात्रों की सोच और उनकी अपेक्षाओं को समझने के साथ सम्मान, पर्यावरण और कुटुंब प्रबोधन जैसे विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें