फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों के सितम: दहेज के लिए विवाहिता को बेरहमी से पीटा, छत से फेंका, सात साल पहले हुई थी शादी, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 24 Aug 2026 11:56 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दहेज की मांग पूरी न होने और पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर ससुरालियों ने विवाहिता की बेरहमी से पिटाई की। जान से मारने की नीयत से छत से नीचे फेंक दिया, जिसमें उसका हाथ और रीढ़ की हड्डी टूट गई। पुलिस के कार्रवाई न करने पर विवाहिता के पिता ने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रविवार को पति समेत छह नामजद और दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के फूलपुर गांव निवासी प्रकाश ने बताया कि बेटी कविता की शादी सात वर्ष पूर्व छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम सुजातनगर निवासी नानकराम के साथ की थी। शादी के दो साल बाद से ही पति व ससुरालीजन कम दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे। पति के अन्य महिलाओं से अवैध संबंध का विरोध करने पर नौ जुलाई को पति नानकराम, गोविंद मिचकुना, राजकुमारी, सास शशि ने कविता को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। किसी तरह बचकर छत पर पहुंची तो आरोपियों ने छत से नीचे फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि थाने और एसपी कार्यालय में शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें