फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाकः मासूम पर मौत बनकर गिरा भारी-भरकम गेट, अधिकारियों पर फूटा परिजनों का गुस्सा

Mon, 13 May 2019 06:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
गेट गिरने से मासून की दर्दनाक मौत, रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कानपुर में नवाबगंज केडीए कॉलोनी में सोमवार दोपहर छह साल के मासूम पर गेट गिरने से उसकी मौत हो गई। दर्दनाक हादसा देख मोहल्ले में कोहराम मच गया। केडीए पर लापरवाही का आरोप लगाकर इलाकाई लोग हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कुछ देर बाद विधायक नीलिमा कटियार पहुंची और पीड़ित परिवार को मदद का आश्सवान दिया।

विज्ञापन


आजाद नगर केडीए कॉलोनी के पास राम शंकर अपने परिवार के साथ रहते हैं। वह सब्जी का ठेला लगाते हैं। सोमवार दोपहर करीब दो बजे उनका बेटा कुश(6) आसपास के बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान खेलते-खेलते वह केडीए कॉलोनी के गेट नंबर दो के पास पहुंच गया। यहां पर लगा गेट पहले से ही जर्जर हालत में था। गेट का वजन करीब तीन क्विंटल का है।

जैसे ही मासूम ने गेट को पकड़ा गेट उसके ऊपर गिर गया। गेट गिरने की आवाज सुनकर पहुंचे सैलून मालिक लाला व अन्य लोगों ने मिलकर गेट हटाया और कुश को लेकर पास के अस्पताल पहुंचे। हालत नाजुक देखते हुए यहां से उसे हैलट रेफर कर दिया गया। हैलट के डॉक्टरों ने कुश को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए

घटना के बाद सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। वह हादसे के लिए केडीए को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। उनका कहना था कि पिछले कई वर्षों से गेट जर्जर हालत में था। जानकारी के बावजूद उसकी मरम्मत नहीं करवाई गई। लिहाजा हादसे में मासूम की जान चली गई। इसलिए लोग हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। तभी नवाबगंज पुलिस और फिर विधायक नीलिमा कटियार पहुंची। सभी ने मिलकर लोगों को शांत कराया और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

नवाबगंज इंस्पेक्टर दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि परिजनों से शव का पोस्टमार्टम करवाने को कहा गया तो उन्होंने इंकार कर दिया। इस बारे में उन्होंने लिखित में दिया है। इसलिए पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। पुलिस का कहना है कि अगर परिजन तहरीर देते हैं, तो उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें