फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब कल्याण सम्मेलन: पीएम-सीएम से संवाद न कर पाने पर लाभार्थी मायूस, सरकारी योजनाओं के 46 लाभार्थियों को दिए गए प्रमाण पत्र

Tue, 31 May 2022 09:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पीएम और सीएम ने अलग-अलग राज्यों और जिलों के लाभार्थियों से संवाद किया। हालांकि दोनों ने जिले के किसी भी लाभार्थी से संवाद नहीं किया। इस कारण लाभार्थी मायूस दिखे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रपति शाहू जी महाराज विवि के सभागार में मंगलवार को गरीब कल्याण सम्मेलन का वर्चुअल आयोजन किया गया। केंद्र और प्रदेश सरकार की 14 योजनाओं का लाभ लेने वाले 500 लाभार्थी कार्यक्रम में उपस्थित हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उद्बोधन सभी ने लाइव देखा। पीएम और सीएम ने अलग-अलग राज्यों और जिलों के लाभार्थियों से संवाद किया।
विज्ञापन


हालांकि दोनों ने जिले के किसी भी लाभार्थी से संवाद नहीं किया। इस कारण लाभार्थी मायूस दिखे। कार्यक्रम में पीएम आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना, डूडा कॉलोनी, पीएम स्वनिधि, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने वाले 46 लाभार्थियों को सांसद सत्यदेव पचौरी, जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने प्रमाण पत्र दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वजन मशीन दी। कार्यक्रम में सीडीओ डॉ. महेंद्र कुमार, डीडीओ जीपी गौतम, परियोजना निदेशक आरके चौधरी, उपायुक्त मनरेगा गजेंद्र सिंह, डीपीआरओ कमल किशोर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें