सीएमएस डॉ. जेएन तिवारी से बात करते रेलवगंज चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह
- फोटो : अमर उजाला
रेलवेगंज चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह का कहना है कि महिला अस्पताल में किसी भी वारदात की छानबीन के लिए सीसीटीवी कैमरे का सहयोग नहीं होता है। हर बार कैमरा खराब होने की बात कही जाती है। बताया कि मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या से बात हुई है, उनके आने पर ही सीसीटीवी कैमरे के यूनिट कक्ष को खोला जाएगा। कैमरे सक्रिय हुए और फुटेज मिल पाई, तो घटना की तस्वीर साफ हो सकती है। खास बात यह है कि हाल ही में जिला महिला अस्पताल से ही दो एयर कंडीशनर आउटर और एक मीडिया कर्मी की बाइक भी चोरी हो चुकी है। इनकी छानबीन के लिए भी पुलिस को सीसीटीवी कैमरे के फुटेज नहीं मिले।
महिला अस्पताल के मेन गेट के पास टूटा पड़ा सीसीटीवी कैमरा
- फोटो : अमर उजाला
अंदरूनी लड़ाई ने मुश्किल बढ़ाई
जिला महिला अस्पताल प्रशासन और मेडिकल कॉलेज प्राचार्या के बीच अंदरूनी लड़ाई हर घटना के बाद सामने आती है। प्राचार्या महिला अस्पताल की सीएमएस को लापरवाही की बात कहकर फटकारती हैं, तो महिला अस्पताल की सीएमएस बेवजह दबाव बनाने का आरोप प्राचार्या पर लगाती हैं। दोनों की इस कलह का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर भी देखने को मिलता है। शव वाहन चोरी की घटना में भी दोनों अधिकारियों के बात एक नहीं है। सीसीटीवी कैमरे की यूनिट का ताला बंद होने और चाबी खो जाने की बात पर भी विवाद है। घटना के बाद से महिला सीएमएस का फोन स्वीच ऑफ है।
महिला अस्पताल से शव वाहन चोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
12 घंटे गेट बंद रखने की मांगी मंजूरी
जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल के मुख्य गेट को रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक बंद रखने की मंजूरी मेडिकल कॉलेज प्राचार्या ने डीएम से मांगी है। प्राचार्या ने बताया कि गेट बंद होने से रात में होने वाली चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकेगा। केवल मरीज और अस्पताल का स्टाॅफ ही अंदर प्रवेश कर सकेगा। स्टाॅफ को प्रवेश के लिए आईडी दिखानी होगी।
मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. वाणी गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
शव वाहन चोरी की घटना की जांच में मेरे स्तर से पुलिस को पूरा सहयोग किया जा रहा है, लेकिन महिला अस्पताल प्रशासन का सहयोग प्राप्त नहीं हो रहा। वहां से बताया जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरे के यूनिट में ताला लगा है और चाबी गायब है। मैं खुद मौके पर जाकर इस समस्या का निस्तारण करूंगी। -डॉ. वाणी गुप्ता प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज हरदोई
अस्पताल प्रबंधन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। इसलिए आरोपी की तलाश करने में समस्या हो रही है। -बृजेश मिश्र, कोतवाल, शहर