फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गल्ला मंडी का धर्म कांटा गड़बड़, दुकानों के शटर गिरे

Sun, 14 Feb 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट अमर पाल सिंह को नौबस्ता स्थित गल्ला मंडी का धर्म कांटा गड़बड़ मिला। निरीक्षण के दौरान एक चालक के ट्रक में कुछ न होने की बात कहने पर चेकिंग कराई तो उसमें 25 बोरा चावल निकला।
विज्ञापन


मालिक के न आने पर ट्रक सीज करा दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट के गल्ला मंडी में अचानक निरीक्षण से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारी दुकानों के शटर गिराकर खिसक लिए। बाद में अखिल उद्योग व्यापार मंडल के ज्ञानेश मिश्र के नेतृत्व में व्यापारियों ने विरोध करने का प्रयास किया। भारी फोर्स की मौजूदगी के चलते उनकी एक नहीं चली। 

दोपहर एक बजे सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम भानू प्रताप, बृजकिशोर वर्मा, पूजा अग्निहोत्री, मंडी सचिव संतोष यादव और नायब तहसीलदार के साथ गल्ला मंडी पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट ने सबसे पहले प्रवेश द्वार पर लगे कांटे को चेक किया।
विज्ञापन


इसके  बाद निकासी द्वार पर पहुंचे। कर्मचारी के गोलमाल जवाब सुनकर शक होने पर उन्होंने कांटा चेक किया तो उसमें गड़बड़ी निकली। उन्होंने डाइरेक्टर को कांटा ठीक कराने के लिए लिखने को कहा। उन्होंने मंडी में आए ट्रकों के कागज और माल चेक करना शुरू किया तो व्यापारी विरोध जताते हुए हो-हल्ला करने लगे।

सिटी मजिस्ट्रेट ने एक ट्रक की जांच करने को कहा तो चालक बोल उठा ट्रक खाली है। इसके बाद भी जांच की गई तो उसमें 25 बोरी चावल मिला।  सिटी मजिस्ट्रेट ने ट्रक को सीज को सीज करा दिया।

सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि ट्रक चालक चावल के बारे में कुछ नहीं बता पाया। मालिक के न आने पर चौकी में ख़ड़ा करा दिया गया है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल वसूली में दो करोड़ की कमी आई। इसी को लेकर निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें