फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी बोले, आगाज 2022 एकता का महापर्व को सफल बनाएं व्यापारी

विज्ञापन
अकबरपुर में कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी का स्वागत करते व्यापारी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर में आठ जनवरी को होने वाले ‘आगाज 2022 एकता का महापर्व’ कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल नंदी सोमवार को अकबरपुर के हिंदी भवन में व्यापारियों से मिले। उन्होंने व्यापारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम व्यापारियों से जुड़ा है, इसे सफल बनाना हम सब की जिम्मेदारी है। इसमें जिले से व्यापारी व अन्य लोग पहुंचें। अकबरपुर में कैबिनेट मंत्री का कार्यक्रम शाम साढ़े तीन बजे निर्धारित था, लेकिन वह करीब पौने नौ बजे पहुंचे।
इस पर व्यापारी बेसब्री से इंतजार करते दिखे। व्यापारी उमेश गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, मनी गुप्ता, रोहित गुप्ता, श्यामू गुप्ता आदि ने कैबिनेट मंत्री का फूल-माला पहना व प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। मौके पर विजय सोनी, रमेश गुप्ता, शिवविलास मिश्रा, राहुल ओमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें