फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फलों के टोकरे से निकला अजगर

Tue, 29 Sep 2015 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किदवईनगर चालीस दुकान स्थित पल मंडी में सुबह के वक्त फलों के टोकरे से पांच फिट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। इस खबर पर उसे देखने के लिए भीड़ जुट गई। आनन-फानन में पास स्थित मंदिर के पुजारी बाबा बलदेव सिंह ने वन विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद मौके पर पहुंची टीम अजगर को पकड़कर चली गई। बाजार के फल विक्रेता रामराज, कल्लू और पप्पू आदि ने बताया कि सुबह जब  उनका साथी दुकान लगा रहा था, तभी सेब की टोकरी उठाने पर उसमें लंबा व मोटा सा अजगर रेंगता दिखा। इस पर प्रेम के मुंह से चीख निकल पड़ी।

शोर पर दुकान पर भीड़ जमा हो गई। विक्रेताओं का कहना है कि मंडी के पीछे थोड़ा सा जंगल भी पड़ता है, जहां से अक्सर सांप निकला करते है, हो सकता है कि अजगर भी वहीं कहीं से आया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें