फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: कल से दक्षिण के पौने तीन लाख लोगों को नहीं मिलेगा पानी, गुजैनी वाटर वर्क्स से दो दिन बंद रहेगी आपूर्ति

Wed, 26 Mar 2025 11:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गुजैनी वॉटर वर्क्स से पानी की आपूर्ति बंदकर यह कार्य कराया जाएगा। इस वजह से दो दिन बर्रा-एक से सात. रतनलालनगर, दबौली, गुजैनी, साकेतनगर, भूत बंगला वर्ग-2 आदि क्षेत्रों में आंशिक रूप से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
मुख्य पाइपलाइन का टूटा पाइप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बर्रा-7 और शास्त्रीचौक में गुरुवार से पाइप लाइन शिफ्टिंग का कार्य शुरू किया जाएगा। इस कारण जलकल के गुजैनी वाटर वर्क्स से पानी की आपूर्ति 27 और 28 मार्च को नहीं होगी। करीब पौने तीन लाख की आबादी प्रभावित होगी। कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के कॉरिडोर-2 (सीएसए से बर्रा-8) में निर्माण कार्य चल रहा है। इसके तहत बर्रा-7 व शास्त्रीचौक मेट्रो स्टेशन के परिक्षेत्र के अंतर्गत 600 एमएम व्यास की पाइप लाइन को डायवर्ट करा मुख्य पाइप लाइन से जोड़ने का कार्य मेट्रो कराएगा।

विज्ञापन

गुजैनी वॉटर वर्क्स से पानी की आपूर्ति बंदकर यह कार्य कराया जाएगा। इस वजह से दो दिन बर्रा-एक से सात. रतनलालनगर, दबौली, गुजैनी, साकेतनगर, भूत बंगला वर्ग-2 आदि क्षेत्रों में आंशिक रूप से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। साथ ही उस्मानपुर क्षेत्र में पूर्ण रूप से जलापूर्ति ठप रहेगी। जलकल के अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार शाम से गुजैनी वाटर वर्क्स से पानी की आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

विज्ञापन

इन इलाकों में जलकल के करीब दस नलकूप हैं। गुजैनी वाटर वर्क्स से आपूर्ति बंद होने के दौरान इन सभी को 12 घंटे चलाकर लोगों को पानी मुहैया कराया जाएगा। साथ ही टैंकरों से भी पानी पहुंचाया जाएगा।  -रामेंद्र पांडे, एक्सईएन, जोन-5, जलकल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें