फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जनवरी से नई कंपनी देखेगी शहर में ई-बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। ई-बसों में यात्री लोड फैक्टर घट रहा है। साथ ही, अपेक्षा के अनुरूप आय भी नहीं हो रही है। इसे लेकर कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (केसीटीएसएल) के अधिकारी चिंतित हैं। इस पर लगातार समीक्षा हो रही है जिसमें उच्चाधिकारी लोड फैक्टर और आय बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। अब सेवा प्रदाता एजेंसी से करार खत्म कर नई एजेंसी के चयन प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

वर्तमान में करीब 78 ई-बसें विभिन्न रूटों पर चल रही हैं। इन बसों में करीब नौ हजार यात्री प्रतिदिन सफर कर रहे हैं। अधिकारी बताते हैं कि रूट पर चेकिंग के दौरान निजी कंपनी की ओर से लगाए गए संविदा परिचालक यात्रियों से किराया लेकर टिकट नहीं देते और किराया जेब में रख लेते हैं। इस वजह से नुकसान हो रहा है। वर्तमान में कार्य कर रही सेवा प्रदाता एजेंसी से करार खत्म कर नई एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नई व्यवस्था में सेवा प्रदाता एजेंसी की जिम्मेदारी तय की जाएगी जिसमें यात्री लोड फैक्टर और आय बढ़ाना शामिल है। जनवरी तक नई सेवा प्रदाता एजेंसी का चयन कर अधिकृत कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
नई सेवा प्रदाता एजेंसी की चयन प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि नए साल में जनवरी से नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।
-रजनीश राजपूत, मुख्य संचालन प्रबंधक, केसीटीएसएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें