फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें चाहिए कोरोना से आजादी: नि:शुल्क जांच को सात और वैन रवाना, अमर उजाला फाउंडेशन एवं स्वास्थ्य विभाग की मुहिम

Mon, 03 Aug 2020 04:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त मुहिम ‘हमें चाहिए कोरोना से आजादी’ के तहत रविवार को सीएमओ ने सात और मोबाइल वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वैन लैब आपके द्वार नाम से चलाई जा रही हैं। वैन में तैनात स्टाफ घर-घर जाकर कोरोना की जांच कर रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को भी 10 वैनों को हरी झंडी दिखाई गई थी। इस तरह स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निर्धारित किए गए सभी 17 जोन में यह सेवा शुरू हो गई है। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से उद्यमी, व्यापारी, डॉक्टर और समाजसेवी संगठन मुहिम में साथ आए हैं। रविवार सुबह सीएमओ डॉ. अनिल मिश्रा ने अमर उजाला कार्यालय के बाहर से सात मोबाइल वैन को रवाना किया।

100 पल्स ऑक्सीमीटर दिए
मुहिम में शामिल परिवर्तन संस्था के संदीप जैन और गणेश पॉलीमर के निदेशक संदीप खंडेलवाल ने सीएमओ को 50-50 पल्स ऑक्सीमीटर दिए। पीआईए  के अध्यक्ष बृजेश अवस्थी ने होम आइसोलेशन में भेजे जा रहे कोरोना मरीजों की मदद के लिए 50 हजार रुपये और गीता भेंट की।
विज्ञापन


वैन संचालन का छह दिन का खर्चा दिया
मोबाइल वैन संचालन में सहयोग के लिए भी लोग अमर उजाला की इस मुहिम से जुड़ने लगे हैं। इसकेे तहत इंजीनियर अंकिता तिवारी, स्टील व्यवसायी विनय मित्तल, क्राइस्टचर्च कॉलेज के प्रो. एसपी सिंह, युवा उद्यमी सक्षम भाटिया, यश भाटिया, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शेखर रस्तोगी ने मोबाइल वैन संचालन के लिए एक-एक दिन का किराया दिया।

इस प्रकार इनकी तरफ से छह दिन का किराया 81600 रुपये दिया गया। कार्यक्रम में अनिल सिंदूर, राजेश शुक्ला, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राजेश ग्रोवर, लघु उद्योग भारती से मधुरेश तिवारी, टूर माई इंडिया ट्रेवल्स के रामू शुक्ला, निखिल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें