फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कैटेट : परीक्षा केंद्रों पर खिंचेगी अभ्यर्थियों की फोटो, 20831 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Mon, 03 Aug 2020 03:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट) में इस बार परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की फोटो और वीडियोग्राफी होगी। काउंसलिंग के दौरान उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का मिलान उसी फोटो से किया जाएगा। सही मिलान होने पर ही संस्थान में दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन


यूपी कैटेट का आयोजन चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय करा रहा है। इसमें पास होने के बाद कानपुर, अयोध्या, मेरठ और बांदा स्थित कृषि विश्वविद्यालयों में दाखिला मिलता है। परीक्षाएं 18, 19 और 20 अगस्त को होनी हैं। सीएसए के सहायक कुलसचिव एसके श्रीवास्तव ने बताया कि नकल रोकने के लिए यह नई व्यवस्था की गई है।

कानपुर, मेरठ, अयोध्या, बांदा, लखनऊ और वाराणसी में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यूपी कैटेट की 2699 सीटों के लिए 20831 अभ्यर्थी किस्मत आजमाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने के साथ ही गेट पर छात्र-छात्राओं को सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें