फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलो..आईएएस अभिषेक रंजन बोल रहा हूं, इसके बाद जो कुछ हुआ आप यकीन नहीं करेंगे

Tue, 02 Apr 2019 06:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
हैलाे मैं आईएएस अधिकारी बोल रहा हूं कह एक ठग ने युवक से 14 लाख की धोखाधड़ी कर दी। जब युवक को जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसने रेलवे की ठेकेदारी करने की बात कही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 
विज्ञापन


कोहना में ठग ने खुद को आईएएस अधिकारी बताकर ठेकेदार से करीब 14 लाख रुपये ठग लिए। युवक ने मिट्टी भराई व पेंटिंग के टेंडर देने का झांसा दिया था। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्लॉक-8 कमला नगर निवासी ठेकेदार विवेक शुक्ला ने बताया कि तीन मार्च की दोपहर उनके पास एक युवक का फोन आया।

 
विज्ञापन

आपके पास भी आ सकता है किसी ठग आईएएस का फोन

उसने खुद को आईएएस अभिषेक रंजन बताते हुए कहा कि रेलवे में कानपुर, फर्रुखाबाद और आगरा में मिट्टी भराई व पेंटिंग के टेंडर निकले हैं। युवक ने सिक्योरिटी मनी के तौर पर 15 लाख रुपये खाते में जमा करने को कहा। इस पर विवेक ने अपने रिश्तेदारों व दोस्तों से 13 लाख 89 हजार रुपये इकट्ठा किए और सात मार्च तक पूरा पैसा जमा कर दिया। टेंडर न मिलने पर विवेक ने एसएसपी अनंत देव से शिकायत की।

इसके बाद कोहना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। युवक ने विवेक की फर्म का नाम बताकर कई व्यक्तिगत जानकारियां साझा कीं। इस पर विवेक को यकीन हो गया कि फोन पर जो युवक है वह बड़ा अधिकारी है। विवेक के मुताबिक युवक ने सात मार्च को आगरा बुलाया था, जब वह वहां पहुंचे तो उसने बताया कि वह दिल्ली चला गया है। फिर उसने लखनऊ में मिलने की बात कहकर मोबाइल बंद कर लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें