लोकसभा चुनाव के लिए बिसात बिछ गई है। प्रमुख दलों ने अपने मोहरे भी सामने रख दिए हैं। सपा और बसपा में चुनावी गठबंधन ने मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार बन रहे हैं।
हालांकि सपा प्रत्याशी के लिए चुनाव क्षेत्र और यहां के लोगों से अपरिचित होना उन्हे दोहरी चुनौती देगा। सपा के दांव से जिले में अबतक मुख्य मुकाबले में नजर आ रही भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों के माथे पर बल पड़ गए हैं।