फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: तहसील के सामने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने किया आत्मदाह, 90 फीसदी जलने से मौत

Sun, 08 Dec 2019 03:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बांदा जिले में रविवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के आत्मदाह करने का एक मामला सामने आया है। यहां तहसील के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चुन्नूलाल (59) ने नरैनी तहसील के सामने आत्मदाह किया। इस घटना से हड़कंप मच गया। कर्मचारी के 90 फीसदी जल जाने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


यह घटना बांदा के नरैनी की है। मृतक के बेटे के अनुसार 13 माह का बकाया भुगतान न मिलने से वह परेशान रहता था। जिसके चलते उसने आत्मदाह जैसा कदम उठाया। उधर नायब तहसीलदार का कहना है कि कई वर्षों पूर्व ही कर्मचारी चुन्नूलाल बर्खास्त कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें