फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा पहुंचे मुख्यमंत्री, गोशाला का किया निरीक्षण, कृषि विश्वविद्यालय में अफसरों संग करेंगे बैठक

Sun, 08 Dec 2019 03:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बांदा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बांदा जिले पहुंचे। यहां सबसे पहले सीएम तिंदवारी में गोशाला पहुंचे। गायों को अपने हाथों से गुड़ खिलाया। गायों के खाने-पीने की व्यवस्था के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली।

विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री ने तिंदवारी थाने व सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां से सड़क मार्ग से होते हुए बांदा मुख्यालय में कृषि विश्वविद्यालय के लिए निकल गए। कृषि विश्वविद्यालय में सीएम मंडलीय अधिकारियों के साथ अपराध, कानून, विकास व निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे।

पहले मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर 12:50 बजे कृषि विश्वविद्यालय परिसर में बने हेलीपैड पर उतरना था लेकिन बाद में कार्यक्रम में अचानक बदलाव किया गया। मुख्यमंत्री सीधे तिंदवारी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें