फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: हैलट में कोरोना लेवल थ्री के चार रोगी भर्ती, एक वेंटिलेटर पर और तीन ऑक्सीजन सपोर्ट पर

Mon, 24 Jan 2022 01:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में काेरोना वायरस ने कहर बरपाना शुरु कर दिया है। लेवल थ्री वायरल संक्रमण वाले रोगी आना शुरू हो गए हैं। एक रोगी वेंटिलेटर पर है और तीन ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। गंभीर कोरोना रोगियों की संख्या हैलट में बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
हैलट में संक्रमण विभाग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के लेवल थ्री वायरल संक्रमण वाले रोगी आना शुरू हो गए हैं। हैलट के मैटरनिटी विंग कोविड हॉस्पिटल में लेवल थ्री श्रेणी के चार रोगी भर्ती हैं। इनमें एक रोगी वेंटिलेटर पर है और तीन ऑक्सीजन सपोर्ट पर।
विज्ञापन


गंभीर कोरोना रोगियों की संख्या हैलट में बढ़ती जा रही है। मैटरनिटी विंग में अब कोरोना के 32 रोगी हो गए हैं। इसके अलावा दो रोगी कांशीराम अस्पताल में हैं। निजी नर्सिंगहोमों में भर्ती रोगियो के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर हैलट रेफर किया जा रहा है।

डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल रोगियों की स्थिति नियंत्रण में है। गंभीर रोगियों को रेमडेसिविर के इंजेक्शन भी दिए जा रहे हैं। इन कोरोना संक्रमित रोगियों में एक रोगी को ब्लैक फंगस भी है। हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके मौर्या ने बताया कि रोगियों के लिए दवा की पूरी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें