फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पीएम की कानपुर रैली के दौरान हिंसा फैलाने की थी साजिश, पांच गिरफ्तार, आरोपी सपा से जुड़े

Wed, 29 Dec 2021 02:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आगमन पर सपा नेताओं ने बवाल करने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार इस साजिश को सपा नेताओं द्वारा रचा गया था। इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
पुतला फूंकते सपा समर्थक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान भाजपा का झंडा व पोस्टर लगी कार में तोड़फोड़ के बाद उसका वीडियो वायरल करके हिंसा भड़काने की साजिश रची गई। पुलिस ने साजिश रचने वाले समाजवादी पार्टी से जुड़े पांच नेताओं गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बुधवार को दिनभर उनसे पूछताछ की गई। पुलिस को कई और लोगों के वारदात में शामिल होने की आशंका है।  पुलिस ने चार और संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है। तोड़फोड़ की गई कार को भी बरामद कर लिया गया है। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मामले के आरोपी सचिन केसरवानी, अंकुर पटेल, अंकेश यादव, सुकांत शर्मा और सुशील राजपूत को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें ऐसा लग रहा था कि सपाई पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। तभी भाजपा का झंडा व पोस्टर लगी कार से दो शख्स पहुंचते हैं।
विज्ञापन


सपाई पथराव कर कार में तोड़फोड़ करते हैं। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर मामले में नौबस्ता इंस्पेक्टर अमित भड़ाना ने मुकदमा दर्ज कराया। मंगलवार देर रात पुलिस ने खुलासा किया कि कार सपा नेता अंकुर पटेल की थी। साजिश के तहत पूरी घटना को अंजाम देकर वीडियो वायरल किया गया।

जिससे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में हिंसा भड़के। एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था आनंद प्रकाश तिवारी ने बुधवार को बताया कि मामले में अंकुर को मंगलवार रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अन्य चार आरोपियों सचिन केसरवानी, सुकांत शर्मा, अभिषेक रावत, निकेश कुमार को बुधवार को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। ये सभी समाजवादी पार्टी की अलग-अलग विंग से जुड़े हुए हैं। पूछताछ में पूरी घटना कबूल की है।

गाड़ी कटवाने वाले थे आरोपी
मामले में एफआईआर दर्ज होने की बात पता चलते ही आरोपी कार को कबाड़ में कटवाने के लिए गैराज पहुंचे। उसी समय पुलिस ने सभी को दबोच लिया। कार का रजिस्ट्रेशन मथुरा निवासी राधारमण सिंह के नाम पर है। जबकि पुलिस का दावा किया है कि अंकुर पटेल कार का मालिक है। पुलिस का कहना है कि अंकुर ने राधारमण से कार खरीदी थी। कागज ट्रांसफर नहीं हुए हैं।

कई और भी हैं शामिल, बड़ा खुलासा संभव
पुलिस ने तीन चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सीडीआर से उनकी लोकेशन घटनास्थल पर मिली है। आरोपियों से उनकी बातचीत भी हुई है। लिहाजा पुलिस पता कर रही है कि क्या इनकी भी वारदात में भूमिका है। अगर सुबूत मिलेंगे तो इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ये पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए
- सचिन केसरवानी, क्षेत्रीय मंत्री, सपा छात्रसभा 
- सुकांत शर्मा, पूर्व नगर प्रवक्ता, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड 
- अभिषेक रावत, नगर सचिव, मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड
- निकेश कुमार, पूर्व जिला मंत्री, युवजन सभा 
- अंकुर पटेल, सचिव, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ 

पुलिस शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे अपराधी तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जितने भी लोग इस घटना में शामिल होंगे उन सभी पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों से पूछताछ जारी है।- असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें