यूपी के हमीरपुर जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जेल में बंद पश्चिम का कुख्यात अपराधी सुंदर भाटी गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गैंग के ये सदस्य जेल के बाहर सुंदर भाटी को छुड़ाकर ले जाने की साजिश रचते समय दबोचे गए।
यह मामला हमीरपुर जिले के सदर कोतवाली जेल रोड का है। पुलिस ने यहां एक स्कार्पियो गाड़ी के साथ कई अवैध तमंचे व कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए चारो अपराधी कई संगीन मामलों में संलिप्त हैं। पकड़े गए अपराधियों में सुमित, करन, आकाश सिंह और कदम शामिल हैं। एसपी ने अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम को बीस हजार का इनाम दिया है।