फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 साल का बच्चा खेलते-खेलते पड़ोसी के घर पहुंच गया, आरोपी की दहलीज पर कदम रखते ही उड़े 'मां के होश'

Thu, 20 Sep 2018 05:55 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शहर कोतवाली के एक मोहल्ले में पड़ोसी के घर खेलने गए बच्चे के साथ युवक ने कुकर्म किया। बच्चा घर लौटा और मां को घटना की जानकारी दी। मां पड़ोसी के घर पहुंची और आरोपी युवक को परिजनों की मदद से पकड़ा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


एक मोहल्ला निवासी छह वर्षीय बच्चा बुधवार रात करीब नौ बजे खेलते-खेलते पड़ोस में ही रहने वाले इमरान के घर चला गया। इमरान ने बच्चे के साथ कुकर्म किया और उसे आधे घंटे तक घर में ही रोके रखा। रात करीब दस बजे जब बच्चा वापस नहीं आया तो तलाश करने निकली मां ने आवाज लगाई।

मां की आवाज सुन आरोपी ने बच्चे को छोड़ दिया। बच्चे के साथ कुकर्म सुन मां इमरान के घर पहुंच गई और उसे पकड़कर जमकर धुनाई की। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कुकर्म के  साथ ही पाक्सो व एससी/एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया और बालक को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें