11,90, 912 लाभार्थी लेते हैं राशन का लाभ
विभाग का दावा है कि यदि निर्धारित समय के अंदर लाभार्थियों की ओर से ई-केवाईसी नहीं कराई जाती है तो उन्हें नई साल से मुफ्त राशन योजना से वंचित रहना पड़ सकता है। इस संबंध में सभी राशन डीलरों को लाभार्थियों की सूची मुहैया कराई गई है। जनपद में 11,90, 912 लाभार्थी राशन का लाभ लेते हैं। इनमें पात्र गृहस्थी के 10,48,911 व अन्त्योदय के 1,42,001 उपभोक्ता शामिल हैं।
राशन व्यवस्था से रहना पड़ सकता है वंचित
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत सभी लाभार्थियों को शासन से मिलने वाले खाद्यान्न का लाभ लेना है तो उन्हें केवाईसी करानी होगी। अभी तक जिले के 65 फीसदी यानी 7,74,092 उपभोक्ताओं ने ही ई-केवाईसी करवाई है। बचे हुए 4,16,820 उपभोक्ता बिना ई-केवाईसी के राशन ले रहे हैं। अब नई साल से ऐसे उपभोक्ताओं को राशन व्यवस्था से वंचित रहना पड़ सकता है।
राशन कार्ड का प्रकार राशनकार्ड उपभोक्ता
पात्र गृहस्थी 2,46,809 10,48,911
अन्त्योदय 46,073 1,42,001
ई-केवाईसी से वंचित लाभार्थियों की सूची जिले के सभी राशन डीलरों को सौंपी गई है। निर्देशित किया गया है कि समय से सभी की ई-केवाईसी कराएं। अन्यथा की स्थिति में उन्हें मुफ्त राशन योजना से अगले माह से वंचित होना पड़ सकता है। -सीमा त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी