फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार की जान गई, कई लोग घायल

Mon, 06 Jun 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
यशोदा नगर बाईपास पर ट्रक से भिड़ी बस - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर साउथ। घाटमपुर के पतारा गांव निवासी राम नारायण का बेटा श्यामू सोनकर (25) गांव में ही सरकारी खाद् और बीज गोदाम में प्राइवेट नौकरी करता था। पड़ोस में रहने वाली प्रशिक्षु सिपाही नीलम (24) को पुलिस लाइन छोड़ने बाइक से जा रहा था। बिनगवां में पांडु नदी पुल पर ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए और ट्रक श्यामू को कुचलता हुआ निकल गया। श्यामू ने हेलमेट पहन रखा था। वहीं नीलम को गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया गया है। हादसे से गुस्साए लोगों ने ट्रक फूंकने की कोशिश की। हमीरपुर रोड पर जाम लगाकर नारेबाजी भी की। एसओ जीवाराम यादव के मुताबिक ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दिसंबर में थी शादी श्यामू सोनकर की मौत की खबर सुनकर परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। यहां पर परिजनों ने बताया कि श्यामू की शादी कानपुर में तय थी। दिसंबर में बारात जानी थी। उसकी मौत से शादी की तैयारियां भी धरी रह गईं। 
विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकराई रोडवेज बस
कानपुर साउथ (ब्यूरो)। नौबस्ता में रोडवेज बस विपरीत दिशा में आ रहे ट्रक से जा टकराई। इससे बस में सवार एक दर्जन सवारियों को मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल भेजा, जहां मरहम-पट्टी के बाद सभी को घर भेज दिया गया। किदवई नगर डिपो की बस रायबरेली से झकरकटी बस अड्डे जा रही थी। के ब्लाक स्थित एक गेस्ट हाउस के पास बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से जा टकराई। इससे बस में सवार 12 लोगों को मामूली चोटें आईं। 
विज्ञापन

डीसीएम बैक करते समय लगी टक्कर
कानपुर साउथ (ब्यूरो)। बिधनू के कठुई गांव में रहने वाली बिट्टी देवी (70) शाम को शौच के लिए जा रही थीं। घर के सामने रहने वाला विजय बहादुर डीसीएम बैक कर रहा था। इससे बिट्टी डीसीएम की चपेट में आ गईं। इससे उनकी मौत हो गई, जबकि विजय भाग निकला। 
लोडर और पेड़ के बीच दबा ड्राइवर 
कानपुर (ब्यूरो)। पेड़ और लोडर के बीच दबने से भौंती निवासी चालक विजय गोपाल पांडेय (45) की मौत हो गई। गोपाल रविवार सुबह माल लादने भाैंती गया था। ढलान पर खड़ी गाड़ी बढ़ी तो उसने ब्रेक लगाने का प्रयास किया, इसी दौरान लोडर और पेड़ के बीच दब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें