फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदल गईं रक्षाबंधन की खुशियां, एक ही घर से उठेंगी चार अर्थियां

Fri, 19 Aug 2016 01:55 PM IST
टीम डिजिटल, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर देहात में मकान गिरने से हुर्ई चार माैताें के बाद राेते बिलखते परिजन
विज्ञापन

विज्ञापन
 रक्षाबंधन की खुशियां पल भर में कानपुर देहात के एक परिवार के लिए मातम में बदल गई। देर रात आंधी ने ऐसा तमाशा दिखाया की नौ लोगों के ऊपर पूरा मकान ही गिर पड़ा। इसमें एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों सहित एक महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। मरने वालों में 23 वर्षीय खुशबू और उसका आठ माह का बेटा आर्येंद्र, एक साल की भतीजी प्रिया और दस साल का भाई हर्षित शामिल है। 
--- 
 

भाईयों को राखी बांधने आई थी बहने

मकान गिरने के बाद माैके पर जुटी भीड़

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के किशौरा गांव में कुंवर लाल के पांच बेटियां और तीन बेटै हैं। बेटियों में खुशबू, पूनम, और सुमन की शादी हो गई है। जबकि शकुंतला और रूबी अविवाहित हैं। इसी तरह बेटों में हर्षित रामबहादुर और धीरू हैं। रक्षाबंधन पर भाईयों को राखी बांधने के लिए खुशबू अपने आठ माह के मासूम बेटे आर्यद्र के साथ मायके आई थी। इसी तरह पूनम और सुमन भी राखी बांधने के लिए भाईयों के पास आई थी। पिछले दिनों हुई बारिश के चलते मकान के आस-पास काफी नमी थी। ऐसे में देर रात आईं तेज हवाओं के बीच मकान नीचे गिर पड़ा और अंदर सो रहे खुशबू और उसके बेटे आर्येंद्र, दस वर्षीय भाई हर्षित, और एक साल की भतीजी प्रिया को मौत के घाट उतार दिया। इसमें खुशबू के पिता कुंवर लाल, मां किताब श्री, भाई धीरू, बहन रूबी और पूनम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका कानपुर के हैलेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
-------
 

मौत खींच लाई दीदी के पास

मृतक खुशबू अाैर उसका आठ माह का बेटा अार्येंद्र
दस साल के हर्षित को उसकी मौत उसे खींचकर बहन खुशबू के पास लाई थी। हादसे ही रात हर्षित अपने पापा के साथ बाहर बरामदे में सोने जा रहा था, लेकिन रात में अचानक वह बहन खुशबू और भांजे आर्येंद्र के पास सोने चला अया। उसी कमरे में सबसे ज्यादा तबाही हुई और सभी मौत के आगोश में समा गए। 
 
विज्ञापन

गांव में मचा हड़कंप

कानपुर देहात में मकान गिरने से हुर्ई चार माैताें के बाद जुटी भीड़

देर रात मकान गिरने से गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने किसी तरह मलबे में फंसे परिवार के अन्य सदस्यों को निकाला। पुलिस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। रात भर पुलिस ने काफी मशक्कत कर अंदर फंसे सभी शव को निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें