फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इटावा लायन सफारी में चार शावकों की मौत, सफारी प्रशासन का दावा- चारों मृत ही पैदा हुए, पोस्टमार्टम के भेजा

Fri, 17 May 2024 12:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: शेरनी रूपा ने गुरुवार रात चार शावकों को जन्म दिया था, जिनमें सभी की मौत हो गई। मामले में सफारी प्रशासन का दावा है कि 20 दिन पहले ही शेरनी ने बच्चों को जन्म दे दिया।
विज्ञापन
सफारी में विचरण करते शावक। आर्काइव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा लायन सफारी पार्क में गुरुवार रात शेरनी चार शावकों को जन्म दिया। इनमें से सभी की मौत हो गई। हालांकि सफारी प्रशासन का दावा है कि 20 दिन पहले ही प्रसव हो जाने की वजह से चारों शावक मृत ही पैदा हुए थे। सभी को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया है।

विज्ञापन

सफारी की दो शेरनी गर्भवती थी। दोनों के प्रसव जून में होने थे। गुरुवार रात को अचानक शेरनी रूपा प्रसव अवस्था में आ गई। जानकारी पर चिकित्सीय टीम के साथ ही सफारी प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए। कुछ देर बाद शेरनी ने चार शावकों को जन्म दिया। उनकी मौत हो गई।
हालांकि, सफारी प्रशासन का दावा है कि चारों मृत ही पैदा हुए थे। सफारी के निदेशक डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि रूपा का प्रसव जून में होना था। उसके हिसाब से निगरानी के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर भी बुला लिए गए थे, लेकिन गुरुवार रात अचानक उसने चार मृत शावकों को जन्म दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें