फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा भरे कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 03 Dec 2019 11:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में मंगलवार को महिला का शव फंदे से लटका मिलने पर हड़कंप मच गया। यह घटना मऊदरवाजा थान क्षेत्र की है। यहां मोहल्ला ढुइया निवासी नितिन शर्मा की पत्नी राधा (30) का शव सुबह छह बजे भूसे के कमरे में फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राधा के कमालगंज निवासी पहले पति की फांसी लगाने से मौत हो गईं थी। इस मामले में राधा पर हत्या में मुकदमा कराया गया था। इन दिनों वह जमानत पर बाहर थी। राधा ने जुलाई में नितिन शर्मा से मंदिर में शादी कर ली थी।

तब से वह नितिन के साथ रह रही थी। वह गर्भवती थी। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि पहले पति से तीन बेटियां हैं। एक चार साल की बेटी उसके साथ रह रही थी। नितिन डेयरी पर मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें