फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: आग से झुलसकर महिला की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Tue, 03 Dec 2019 11:25 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो व गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में संदिग्ध हालत में आग से झुलसकर महिला की मौत का मामला सामने आया है। यहां कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मझोला निवासी घनश्याम शराब पीने का आदी है। इसके चलते आए दिन घर में विवाद होता था।
विज्ञापन


सोमवार शाम को वह शराब पीकर घर पहुंचा। इसके बाद उसका पत्नी सुनीता (25) से विवाद होने लगा। उसने सुनीता का गला घोटने का प्रयास किया। इसके बाद संदिग्ध हालात में सुनीता की आग से झुलसकर मौत हो गई।

तीनों बच्चे छत पर बने कमरे में सो रहे थे। घनश्याम खेती करता है। वह घटना के बाद से फरार है। मोहल्ले वालों ने देर रात पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। बताया गया कि घनश्याम की पहली पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी थी। सुनीता का मायका गोरखपुर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें