कानपुर विकास नगर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में रैगिंग के विरोध पर नए छात्रों के साथ दबंग पूर्व छात्र ने मारपीट की। छात्रों की शिकायत के बाद प्रधानाचार्य ने आरोपी पूर्व छात्र पर नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि 30 जुलाई को इंद्रा नगर कल्याणपुर निवासी पूर्व छात्र नितेश यादव उर्फ बाहुबली संस्थान आया और नए छात्रों से बातचीत करने के बहाने रैगिंग करने लगा।
छात्रों ने विरोध किया तो उसने गाली गलौज किया और फिर वह कई छात्रों को पीट दिया। उसके बाद वह भाग निकला। प्रधानाचार्य मुकेश चंद्र आनंद की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस ने नीतेश के खिलाफ मारपीट, धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी ने तीन चार दिन पहले भी छात्रों को पीट था। उस पर कार्रवाई की जाएगी।