आरोप है कि डॉ. प्रेम ने जांच के बहाने उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए उनका शरीरिक शोषण शुरू कर दिया। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर की धमकी और शोषण के चलते वह डिप्रेशन में रहने लगी। वर्ष 2021 में डॉ. प्रेम का गैर जनपद तबादला हो गया। इसके बाद भी वह अक्सर शहर आकर उसका शोषण करता रहा। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने आईजीआरएस में शिकायत दर्ज कराई तब एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के साथ ही धारा 164 (मजिस्ट्रेटी) बयान दर्ज करा दिया है। इसके बाद डॉक्टर की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती।
पीड़िता के बयान दर्ज हो चुके हैं। साक्ष्य संकलन एकत्रित किया जा रहा है। बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- शिवा सिंह, एसीपी स्वरूपनगर