वहीं, गुरुवार को छात्रा ने पुलिस पर पूर्व विधायक के दबाव में आकर छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास करने की धाराएं न लगाने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। छात्रा ने पूर्व विधायक पर थाने से सिपाहियों से भी अभद्रता का आरोप लगाया है।
छात्रा की तहरीर के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्रा के बयान और तथ्यों के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। - प्रमोद कुमार, डीसीपी ईस्ट