फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: पूर्व विधायक के भतीजे ने छात्रा को छेड़ा, अपहरण का प्रयास, अभद्रता का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

Thu, 05 May 2022 10:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कानपुर में रेलबाजार के फेथफुलगंज निवासी हाईस्कूल की छात्रा से पूर्व विधायक के भतीजे व उसके साथियों ने छेड़छाड़ की। अपहरण का प्रयास किया। उसके घर में घुस कर मारपीट की। मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव किया तो उनके साथ भी अभद्रता की। लोगों ने आरोपियों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


हरकत में आई पुलिस ने भतीजे समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। छात्रा का आरोप है कि पूर्व विधायक के भतीजे नूर आलम ने अपने साथियों (फिरोज व अन्य) संग मिल कुछ दिनों पहले उससे छेड़छाड़ की। विरोध करने पर अपनी कार से अपहरण का प्रयास किया। किसी तरह बच कर घर पहुंची। एक मई को आरोपी ने साथियों संग मिल कर घर पर धावा बोल दिया। पुलिस ने घटना का वीडियो वायरल होने पर दो आरोपियों पर घर में घुसने, मारपीट, हत्या की धमकी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं, गुरुवार को छात्रा ने पुलिस पर पूर्व विधायक के दबाव में आकर छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास करने की धाराएं न लगाने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया। छात्रा ने पूर्व विधायक पर थाने से सिपाहियों से भी अभद्रता का आरोप लगाया है।

छात्रा की तहरीर के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज की गई है। छात्रा के बयान और तथ्यों के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। - प्रमोद कुमार, डीसीपी ईस्ट 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें