फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी प्रकरण: केस रफादफा करने को पुलिस के पास पेशकश लेकर पहुंचा बिचौलिया

Tue, 21 Sep 2021 02:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

चकेरी फ्रेंड्स कालोनी निवासी पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी पर आठ अगस्त को किरायेदार की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। पुलिस ने नौ अगस्त को पॉक्सो व दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया था।
विज्ञापन
पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में दुष्कर्म के केस में फंसे पूर्व इंस्पेक्टर दिनेश त्रिपाठी और उसके करीबी मामले को रफादफा कराने के प्रयास में जुट गए हैं। एक बिचौलिये ने पुलिस के एक अफसर को इसके लिए बड़ी रकम की पेशकश भी की। अफसर ने उसे को फटकारा और जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद वह भाग निकला। 
विज्ञापन


चकेरी निवासी दिनेश त्रिपाठी पर किरायेदार ने आठ अगस्त की रात आठ साल की बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में दिनेश जेल में बंद है। नाम न छापने की शर्त पर पुलिस अफसर ने बताया कि एक बिचौलिये ने इस केस को रफादफा करने के लिए मोटी रकम देने की बात कही। उन्होंने इस बारे में उच्च अधिकारियों को सूचना दी है। 

कहीं कोई दबाव तो नहीं 
कुछ दिन पहले कोर्ट में पीड़िता अपने बयानों पर कायम रही थी। कुछ दिन बाद उसके परिजनों ने दोबारा बयान कराने के लिए याचिका डाली थी। इसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। फिर परिजन हाईकोर्ट पहुंचे। ऐसे में आशंका है कि कहीं पीड़ित परिवार पर कोई दबाव तो नहीं बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


चार्जशीट तैयार, रिकॉर्डिंग की जांच का इंतजार 
पुलिस की जांच लगभग पूरी हो है। आरोपी के  खिलाफ चार्जशीट तैयार हो गई है। केवल रिकॉर्डिंग की फोरेंसिक जांच बाकी है। आरोपी का वॉयस सैंपल लेने के लिए पुलिस कोर्ट में अनुमति के लिए अर्जी दे चुकी है। मंजूरी मिलते ही पुलिस सैंपल लेकर लैब भेजेगी। वारदात के बाद दिनेश की एक कॉल रिकॉर्डिंग मिली थी, जिसमें वह गुनाह कबूल करते सुनाई दे रहा है। पीड़िता की मां से माफी भी मांग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें