फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: संविदा कर्मचारी ने नहर में कूदकर दी जान, पिता ने चेयरमैन पर लगाया नौकरी से हटाने का आरोप

Sun, 02 Aug 2026 02:00 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,इटावा

सार

Etawah News: बकेवर क्षेत्र के लखना कस्बे में नगर पंचायत के पूर्व आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने रविवार सुबह नहर में कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के पिता ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर बेटे को नौकरी से हटाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतक दीपक दुबे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पंचायत लखना में आउटसोर्सिंग कर्मचारी के रूप में कार्यरत रहे एक व्यक्ति ने रविवार सुबह नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के पिता ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर बेटे को अकारण नौकरी से निकालने और मानसिक रूप से परेशान करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

भोगनीपुर नहर में लगाई छलांग, नहीं बच सकी जान

लखना कस्बे के दीक्षितान मोहल्ला निवासी दीपक दुबे (48) रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कस्बे से होकर गुजर रही भोगनीपुर निचली गंग नहर के पास पहुंचे। सैय्यद बाबा मजार के पास उन्होंने अचानक नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने जैसे ही उन्हें डूबते देखा, तुरंत बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी।

अस्पताल मे रोते बिलखते पिता तथा अन्य लोग - फोटो : amar ujala
कड़ी मशक्कत के बाद दीपक को बेसुध हालत में बाहर निकाला गया और मौके पर ही सीपीआर दिया गया। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें निजी वाहन से तत्काल 50 शैया अस्पताल बकेवर ले गए, जहां इमरजेंसी में तैनात ईएमओ डॉ. रविंद्र साहू ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक साल पहले नौकरी छूटने से चल रहे थे तनाव में

मृतक के पिता बालकराम दुबे ने रोते-बिलखते हुए बताया कि उनका बेटा दीपक नगर पंचायत लखना में आउटसोर्सिंग कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने उसे नौकरी से हटा दिया था। रोजगार छिन जाने के कारण दीपक लंबे समय से गहरे मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी से गुजर रहा था।

विज्ञापन

जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

अधिकारी बेखबर, पुलिस जांच में जुटी

मामले में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी श्याम बचन सरोज ने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, सूचना पर पहुंची बकेवर थाना पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों के आरोपों और घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें