फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पहली बार परिषदीय स्कूल की बेटियों ने कबड्डी में जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
कबड्डी में जीत के लिए संघर्ष करतीं बालिकाएं। - फोटो : विद्यालय
विज्ञापन
कानपुर। ग्रामीण परिवेश के परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाली बेटियों ने खेल के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार राज्यस्तर पर स्वर्ण पदक जीता है। अयोध्या स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा स्टेडियम में 10 मार्च को हुई 36वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बिल्हौर के कंपोजिट विद्यालय गोहलियापुर की बालिकाओं ने जूनियर कबड्डी वर्ग में पहला स्थान पाया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन



खंड शिक्षा अधिकारी रवि सिंह ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी मेहनत, अनुशासन और उचित मार्गदर्शन के बल पर बड़ी सफलताएं हासिल कर सकती हैं। विजेता टीम में इच्छा, सुरभि, सौम्या, रुपाली, प्रियंका, रूबी, आरती, वर्षा और आरोही शामिल रहीं। इस सफलता में कोच इंशु आर्या और राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित सहायक अध्यापिका आशा कटियार का विशेष योगदान रहा। उनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से ही टीम इस मुकाम तक पहुंच सकी।

टीम ने लगातार अभ्यास के दम पर पहले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता और फिर झांसी में हुई जोनल प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीतकर ओपन स्टेट प्रतियोगिता के लिए स्थान सुनिश्चित किया। विद्यालय परिवार ने सभी बालिकाओं को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने कहा कि यह सफलता न सिर्फ उनकी प्रतिभा का प्रमाण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सही अवसर मिलने पर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें