फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खोया, क्रीम व दूध समेत नौ नमूने भरे

विज्ञापन
खोया भट्ठी में खोया का नमूना भरते खाद्य सुरक्षा अधिकारी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए रविवार को चार स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान अधिकारियों ने खोया, क्रीम, दूध समेत नौ खाद्य पदार्थों के सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

दीपावली को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को डेरापुर के सिंहुठा में सुधीर कुमार की खोया भट्टी पर छापामार कर अधिारियों ने खोया, दूध व क्रीम का नमूना भरा। कछियनपुरवा में संजू की खोया भट्ठी से खोया के दो अलग अलग व दूध का नमूना संकलित किया।
रनियां के किशरवल में राघवेंद्र सिंह की दुकान से सरसों तेल, मैथा में रहमानपुर के प्रदीप कुमार के यहां से दूध और रहमानपुर निवासी शिवकुमार की भट्ठी से खोया का नमूना संकलित कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा है। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरज दीक्षित, रुचि बाजपेई, सुमांशु सचान, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें