फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 10 मिलावटखोरों पर 8.10 लाख का जुर्माना, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की कार्रवाई

Fri, 03 Sep 2021 09:26 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर

सार

अभिहित अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मिलावटखोरी पकड़ने के लिए लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
मिलावटी दूध जब्त - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई की है। बीते दिनों खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल फेल होने पर 10 प्रतिष्ठानों पर 8.10 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है। अभिहित अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर मिलावटखोरी पकड़ने के लिए लगातार सैंपल लिए जा रहे हैं। कुछ की जांच रिपोर्ट आने के बाद वे अधोमानक और मिलावटी पाए गए। इस पर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

 
प्रतिष्ठान मालिक मिलावटी पदार्थ जुर्माना
गुजरात स्वीट्स एंड नमकीन, शास्त्रीनगर प्रेम नारायण गुप्ता, राजभोग 90,000
राम जनरल स्टोर, कल्याणपुर आदर्श कुमार, पंजाबी पापड़ 90,000
टी पार्टनर एंड फूड, स्वरूपनगर रमेश अग्रवाल, पनीर 90,000
गुप्ता ट्रेडर्स, फजलगंज श्याम कुमार गुप्ता, सरसों का तेल 90,000
 
खाद्य कारोबारी/विक्रेता मिलावटी पदार्थ जुर्माना
चंद्रपाल, सरसौल किशमिश 1,00,000
प्रमोद कुमार तिवारी, कल्याणपुर दूध 90,000
सतीश कुमार सिंह, नौबस्ता दूध 90,000
अरविंद दिवाकर, मगरासा, बिधनू दूध 50,000
अशोक चौहान, देवसड़, बिधनू दूध 50,000
सौरभ सिंह, चांदपुर औरैया खोया 90,000

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें