फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में बाढ़: उफान में गंगा! सड़कों पर पानी...गांव बने टापू, लोगों का पलायन शुरू, ये है जलस्तर की स्थिति

Sat, 19 Aug 2023 11:26 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Flood: निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन गांवों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। वहां पर 24 घंटे तहसील के कार्मिकों की टीम बनाकर ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन
कानपुर में बाढ़, गांवों में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों में हो रही बारिश और बादल फटने की घटनाओं से गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इससे कानपुर के गंगा कटरी के किनारे बसे गांवों के अंदर पानी घुसने लगा है। कटान शुरु होने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। चैनपुरवा और भोपाल का पुरवा गांव की हालत ज्यादा खराब है।

विज्ञापन

यहां पर पानी खेतों के साथ गांव के अंदर पहुंच गया है। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर निरीक्षण किया और ग्रामीणों से बातचीत की। उन्हें सुरक्षित स्थान ले जाने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया गया है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन गांवों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। वहां पर 24 घंटे तहसील के कार्मिकों की टीम बनाकर ड्यूटी लगाई जाए। बाढ़ चौकी में आवश्यक राहत सामग्री की उपलब्ध रहनी चाहिए। प्रभावित गांवों में रहने वाले ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर नि:शुल्क पहुंचाया जाए।

विज्ञापन

होम डिलीवरी के माध्यम से राशन वितरण
जलभराव वाले गांवों में अतिरिक्त सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाकर साफ-सफाई कराई जाए। साथ ही लगातार दवा का छिड़काव किया जाए। जलभराव वाले गांवों में मेडिकल हेल्थ टीम कैंप लगाकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण करें। जल भराव वाले गांवों में होम डिलीवरी के माध्यम से राशन वितरण कराया जाए।

गंगा के जलस्तर की स्थिति
  • 114 मीटर है गंगा का चेतावनी बिंदु।
  • 114.470 मीटर जलस्तर बैराज पर अपस्ट्रीम में रहा।
  • 114.270 मीटर जलस्टर बैराज पर डाउनस्ट्रीम में रहा।
  • 389415 क्यूसेक पानी बैराज से डिस्चार्ज हुआ।
  • 12.920 मीटर जलस्टर शुक्लागंज गेट पर रहा।

जरा संभलकर: यहां मौज मस्ती न पड़ जाए भारी
बारिश, छुट्टियों और इन दिनों गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अक्सर गंगा बैराज व शहर के अन्य घाटों पर रुख कर रहे हैं। यहां वे जान खतरे में डालकर मौज मस्ती करने से नहीं चूक रहे हैं। उनकी यही गलती अब भारी पड़ सकती है। दरअसल इन दिनों गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है।

खतरे के निशान से महज आठ सेंटीमीटर ही नीचे
पानी खतरे के निशान से महज आठ सेंटीमीटर ही नीचे हैं। ऐसे में आप लोगों भी मौज मस्ती कहीं भारी न पड़ जाए। सिंचाई विभाग द्वारा जारी रिकार्ड के अनुसार गंगा बैराज से बिठूर की ओर 114.470 मीटर पानी बढ़ा हुआ है। वहीं गंगा बैराज से महाराजपुर की ओर 144.270 है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर मौज मस्ती करने से बचें
इधर शुक्रवार को सिंचाई विभाग की ओर से गंगा बैराज से 389415 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जो खतरे से महज आठ सेंटीमीटर ही दूर है। जिसके चलते शहर के सभी घाट आधे से अधिक डूब चुके हैं। व्रह्माव्रत घाट, गंगा बैराज, अटल घाट, भैरवघाट, परमट मंदिर, सरसैया घाट, मस्कर घाट, कोयला घाट, डबकेश्वर घाट, जाजमऊ टीला, सिद्धनाथ घाट, ड्योढ़ी घाट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें