ये गांव होते प्रभावित
- बांगरमऊ ब्लॉक में कटरी गदनपुर, आहार, अहिरन पुरवा, जगन्नगर, मेलारामकुंवर, अटवा, जमुनिहा बंगर सहित करीब दो दर्जन गांव हैं।
- गंजमुरादाबाद ब्लॉक मेंं भिखारीपुर पतासिया, सिरधरपुर, आलमऊ सराय, दानापुर, दरियापुर, खैरहन, देवखरी, चोरहा, कुशराजपुर सहित 12 गांव।
- फतेहपुर चौरासी ब्लॉक में जाजामऊ, जाजामऊ एहतमाली, जाजामऊ गैर एहतमाली, दबौली, गड़ाई, खग्गापुरवा, धन्नापुरवा, अवधिनखेड़ा, इस्माइलपुर, नौगवां, कटरी, तोरणा सहित 50 गांव।
- सफीपुर ब्लॉक में अल्लीपुर, शेरपुर, रायपुर, सहित 12 से अधिक गांव।
- सदर तहसील में पनपथा, गंगादीनखेड़ा, ललतूपुरवा, बंदनपुरवा, देबीपुरवा, मानाबंगला, बाबूबंगला, चंदीबंगला, कुलवा, बेनीपुरवा, महानंदपुरवा, पेपरा सहित 36 गांव।
- बीघापुर तहसील बक्सर, पाटन आदि क्षेत्रों में करीब 100 गांव।
अभी जिले में बाढ़ की स्थिति नहीं है। फिर भी तहसीलस्तर पर कंट्रोलरूम खोल दिए गए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह गंगा के जलस्तर पर नजर बनाए रखें। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति को लेकर तैयारी बनाए रखें।- नरेंद्र सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व