इटावा (ताखा)। मोहरी गांव स्थित जाहरवीर ठाकुर जी मंदिर में शनिवार को दंगल का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश भर से आए पहलवानों ने दांव पेच दिखाए। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। झंडा कुश्ती जालौन के मनोज व उन्नाव के सतेंद्र पहलवान के बीच हुई जो बराबरी पर छूटी।
पहली कुश्ती रवि पहलवान फिरोजाबाद और सतेंद्र पहलवान टूंडला के बीच हुई, जिसमें रवि ने जीत हासिल की। शिव विलास पहलवान बांदा और राहुल पहलवान आगरा के बीच हुई कुश्ती में शिवविलास ने जीत हासिल की। लोकेश पहलवान शिकोहाबाद और सोनू पहलवान आगरा के बीच हुई कुश्ती में लोकेश जीते। रोहित पहलवान मैनपुरी और छोटू पहलवान फिरोजाबाद के बीच हुई कुश्ती में रोहित ने जीत हासिल की। सुनील पहलवान टूंडला और सोनू पहलवान के बीच हुई कुश्ती में सुनील ने जीत हासिल की।
इसी तरह भोजराज शिकोहाबाद और अमित पहलवान आगरा के बीच हुई कुश्ती में भोजराज विजेता रहे। इस मौके पर आयोजक प्रशांत मिश्रा, रामशंकर मिश्रा, अमरसिंह भगत, संदीप शर्मा, सचिन कश्यप, नबावसिंह, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।