फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Biker Gang: गर्लफ्रेंड के शौक ने बनाया लुटेरा! बाइक से चुराते थे महंगे मोबाइल, पांच लोग गिरफ्तार

Fri, 10 Feb 2023 06:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पनकी थाना पुलिस और एसओजी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोबाइल लूटने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने नौ मोबाइल फोन, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में अपने और गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के लिए मोबइल लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को शुक्रवार को पनकी पुलिस और एसओजी ने गिरफ्तार किया। लुटेरों के पास से पुलिस ने लूटे गए नौ मोबाइल फोन, दो बाइकें , तमंचा व दो कारतूस बरामद किए।

विज्ञापन

बता दें कि पकड़े गए सभी लुटेरों की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच है। लुटेरों की पहचान पनकी सी ब्लॉक निवासी अभय यादव, गोविंदनगर नौरैयाखेड़ा निवासी संदीप कुमार गौतम, यहीं के सुमित कुमार, पनकी एमआईजी कच्ची बस्ती निवासी बशी उर्फ भूपेन्द्र बंसल, पनकी बरगदियापुरवा निवासी शिवा सरोज के रूप में हुई।
अभियुक्तों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वे बाइकों से लूट की वारदात को अंजाम देते थे। सूनसान जगह पर आने-जाने वाले व्यक्तियों से झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लेते है। मोबइलों को राह चलते औनेपौने दाम पर बेच कर अपने शौक पूरे करते थे। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

आरोपी इन इलाकों में करते थे वारदात
वहीं, आरोपियों ने भाटिया तिराहे के पास, कालपी रोड से, दादानगर, अर्मापुर स्टेट के सामने, विजय नगर चौराहा से अर्मापुर नहरिया के बीच, आवास विकास कल्याणपुर के पास, गोवा गार्डन, आईआईटी के पास आदि जगहों से मोबाइल लूट की वारदातों की बात कबूली है।
विज्ञापन

पिता करते हैं मजदूरी, बच्चे बन गए लुटेरे
पुलिस के अनुसार आरोपियों के पिता या तो ई-रिक्शा चलते हैं या किसी फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। पकड़े गए अभियुक्तों में सुमित प्लॉस्टिक फैक्टरी, बशी लोहा कारखाने में, शिवा लेदर सिलाई, संदीप सिलाई मशीन रिपेयरिंग का भी काम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें