फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: अंतरराज्यीय गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, पांच कारें बरामद

Sat, 26 Sep 2020 10:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले में स्वाट टीम व कोतवाली पुलिस ने शनिवार सुबह अंतरराज्यीय वाहन लूट गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लुटेरों द्वारा लूटी गईं पांच कारें, एक पिस्टल, एक तमंचा व सात मोबाइल बरामद कर लिए।
विज्ञापन


सदर कोतवाली सभागार में एसपी सुनीति ने गिरफ्तार वाहन लुटेरों के संबंध में जानकारी दी। बताया कि पकड़े गए अंतरराज्यीय वाहन लूट गैंग सदस्य पहले टैक्सी बुक करते थे। सूनसान स्थान पर चालक को मारपीट कर फेंककर टैक्सी लेकर दिल्ली एनसीआर की तरफ भाग जाते थे।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में चौधरी राहुल देव बालयान पुत्र स्व. सुरेंद्र सिंह निवासी ऋषिपुरम थाना बिलारी मुरादाबाद, मोहम्मद गफूर खां उर्फ सांदू पुत्र इंब्राहिम खां निवासी रुपसरब लाड थाना फलसूंड जिला जैसलमेर राजस्थान, अवनीश पोनिया उर्फ आसू पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी डालमपुर थाना रोहटा मेरठ, संजय उर्फ मौसम पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी महातवानी थाना रैढर जिला जालौन तथा मेघराज पुत्र गिरधारी लाल जाखड़ निवासी मई थाना दातारामगढ़ जिला सीकर राजस्थान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इसमें राहुल गैंग का लीडर है। उस पर आगरा, मथुरा, कानपुर, फिरोजाबाद, फतेहगढ़, पीलीभीत में लगभग डेढ़ दर्जन मामले दर्ज हैं। इसमें गफूर हिस्ट्रीशीटर है। उस पर भी लगभग छह मामले दर्ज हैं।

ये लुटेरे गाड़ी लूटने के बाद ओएलएक्स पर बिकने को आई कार का नंबर व आरटीओ कार्यालय के कर्मचारी से मिलकर उसकी आरसी निकलवा लेते थे। इसके बाद यह दिल्ली एनसीआर में बेचते थे। इस काम में उनकी मदद गफूर करता था। जो लूटी गई गाड़ियों को खरीदता था। पकड़े गए आरोपियों से कार के अलावा एक पिस्टल 30 बोर, एक 315 बोर का तमंचा व सात मोबाइल बरामद किए गए हैं।

हर लूट में नया मोबाइल व नई सिम का प्रयोग
एसपी सुनीति ने बताया कि लुटेरों को पकड़ पाना इसलिए मुश्किल हो रहा था। क्योंकि यह लोग प्रत्येक लूट की घटना को अंजाम देने के लिए उसी दिन नया मोबाइल खरीदते थे और नया सिम। इसके बाद वह उसी नए नंबर से टैक्सी बुक करके ले जाते थे। तथा कार लूट करने के तत्काल बाद मोबाइल और सिम दोनों नष्ट कर देते थे। जिससे यह अभी तक बचते रहे हैं। बताया कि इन घटनाओं में और भी लोग शामिल होंगे उनका भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें