झींझक। कस्बा स्थित शिक्षक के एक घर से गुरुवार रात चोरों ने करीब पांच लाख के जेवरात पार किए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है।
झींझक कस्बा के मालवीय नगर मोहल्ला निवासी शिक्षक अशोक कुमार कुछ समय से अपने परिवार के साथ कानपुर में रह रहे हैं।
गुरुवार रात चोर घर के मुख्य गेट का कुंडा काटकर अंदर घुस गए। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ दिया और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। अशोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह पड़ोसियों ने मेन गेट का ताला टूटे होने की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि चोर अलमारी में रखे लगभग पांच लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए है। चौकी प्रभारी झींझक आनंद शर्मा ने बताया कि घटना में छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।